मनोज अग्रवाल को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया, व्यापारियों में हर्ष

img 20260319 wa08032512056225409495573 Console Corptech
img 20260319 wa08028611680600353005048 Console Corptech
img 20260319 wa08019133244940265791778 Console Corptech



मनोज अग्रवाल को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया, व्यापारियों में हर्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और अंत्योदय के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रखर समाजसेवी एवं उद्यमी मनोज अग्रवाल  को भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ का जांजगीर चांपा जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से व्यापारियों और समाजसेवियों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

श्री अग्रवाल वर्तमान में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई जांजगीर के अध्यक्ष के रूप में व्यापारियों की आवाज उठाते रहे हैं। इसके साथ ही वे जीवनधारा नमामि गंगे संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश स्टेट कोऑर्डिनेटर के रूप में जल संरक्षण और जल संवर्धन के कार्यों से जुड़े हुए हैं।

वे रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति नैला-जांजगीर के सदस्य के रूप में भी क्षेत्रीय विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

अपनी नियुक्ति पर श्री अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष Narayan Chandel तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े सहित पार्टी पदाधिकारियों, चैंबर ऑफ कॉमर्स, व्यापारी साथियों और परिवारजनों का आभार व्यक्त किया।

📌 व्यापारियों के लिए कार्ययोजना

जिले के छोटे-बड़े व्यापारियों को संगठन से जोड़ना

जीएसटी व व्यापारिक समस्याओं को शासन तक पहुँचाना

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यापारी तक पहुँचाना


📌 सामाजिक कार्यों में सक्रिय

कोविड काल में ऑक्सीजन, भोजन और दवा की व्यवस्था

गो ग्रीन सेवा समिति के माध्यम से 6000 से अधिक वृक्षारोपण

“आई हेल्प यू” ग्रुप के माध्यम से रक्तदान व आपात सहायता


नियुक्ति पर श्री अग्रवाल ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाते हुए व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे।


WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button