जांजगीर-चांपा सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में युवा कांग्रेस की नई नियुक्ति, आकाश सिंह ठाकुर बने अध्यक्ष

जांजगीर-चांपा सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में युवा कांग्रेस की नई नियुक्ति, आकाश सिंह ठाकुर बने अध्यक्ष

रायपुर/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य युवा कांग्रेस द्वारा संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में 18 अप्रैल 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया।

जारी सूची के अनुसार, जांजगीर-चांपा विधानसभा से आकाश सिंह ठाकुर को युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें अकलतरा से मुकेश कौशिक, रामानुजगंज से नीरज गुप्ता, लैलूंगा से प्रभात पटनायक, पामगढ़ से ओमप्रकाश साहू, कांकेर से यशपाल कांगे और रायपुर नॉर्थ से नवाज खान को अध्यक्ष बनाया गया है।

युवा कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन रायपुर से जारी इस आदेश में बताया गया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। यह नियुक्ति प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पथानिया एवं सह प्रभारी डॉ. मोनिका मांडरे के मार्गदर्शन तथा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की सहमति से की गई है।

संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई है कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

गौरतलब है कि यह नियुक्तियां प्रारंभिक (प्रोविजनल) आधार पर की गई हैं, जिनकी 3 माह बाद समीक्षा की जाएगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button