छत्तीसगढ़ में भूमिहीन कृषि मजदूरों के खाते में बड़ी राशि का वितरण





छत्तीसगढ़ में भूमिहीन कृषि मजदूरों के खाते में बड़ी राशि का वितरण

जांजगीर-चांपा। भूमिहीन कृषि मजदूरों को राशि वितरण योजना उनके आत्मबल को बढ़ाने और आर्थिक सम्बल प्रदान करने वाली योजना है। उक्त बातें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रवि पाण्डेय ने कही।

उन्होंने प्रदेश में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत बड़े पैमाने पर हितग्राहियों के खातों में आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले के पंडित चक्रपाणि शुक्ल स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समारोह में शामिल होकर जरूरतमंद मजदूरों को लाभ राशि का वितरण किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष लगभग 4,95,000 से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के बैंक खातों में करीब ₹495.96 करोड़ की धनराशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की गई है।

इंजीनियर पाण्डेय ने कहा कि सरकार के इस महत्वपूर्ण कदम से कृषि क्षेत्र के भूमिहीन श्रमिकों को प्रतिवर्ष ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसका उद्देश्य इन परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाना और उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

उन्होंने आगे कहा कि इस योजना से भूमिहीन मजदूरों को सीधा आर्थिक समर्थन मिलेगा और उनकी रोजमर्रा की जरूरतों में सहायता होगी। इस योजना से आदिवासी समुदायों सहित सभी पात्र हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं।


WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button