चांपा में रामनवमी पर भव्य बाइक रैली का आयोजन

चांपा में रामनवमी पर भव्य बाइक रैली का आयोजन
चांपा। पावन पर्व रामनवमी के अवसर पर सर्व हिंदू समाज चांपा द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में नगर के सभी हिंदू भाइयों को सादर आमंत्रित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बाइक रैली 27 मार्च को दोपहर 1:30 बजे पलटन बाबा मंदिर स्टेशन से प्रारंभ होगी। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बरपाली चौक, लायंस चौक, हमर चांपा चौक, थाना चौक, सुभाष चौक, डोंगा घाट चौक एवं सदर बाजार से गुजरते हुए परशुराम चौक में समापन होगी।
आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। रैली के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ नगर में धार्मिक उत्साह का वातावरण निर्मित करेंगे।
🚩जय श्री राम🚩




