


युवा कांग्रेस में नई नियुक्ति: संस्कार सिंह राठौर बने जांजगीर नगर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
जांजगीर-चांपा। जिले में युवा कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में संस्कार सिंह राठौर को जांजगीर नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
युवा कांग्रेस कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पटानिया एवं सह प्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे के मार्गदर्शन में, साथ ही प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की सहमति से की गई है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। सभी ने नव नियुक्त नगर अध्यक्ष को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि संस्कार सिंह राठौर अपने नेतृत्व में संगठन को नई दिशा देंगे।
कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा। साथ ही युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में भी वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और जमीनी स्तर पर मजबूती लाने पर विशेष जोर दिए जाने की भी बात कही जा रही है, जिससे आगामी समय में संगठन और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सके।




