चांपा SDM को सौंपा गया ज्ञापन, अवैध अधिवेशन रोकने की मांग

img 20260408 wa07307408317441946707102 Console Corptech
img 20260408 wa07291318391565029146079 Console Corptech
img 20260408 wa07284827662875728018209 Console Corptech

चांपा SDM को सौंपा गया ज्ञापन, अवैध अधिवेशन रोकने की मांग

जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत बिर्रा में आयोजित किए जा रहे एक धार्मिक अधिवेशन (चंगाई सभा) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं सर्व हिंदू समाज के पदाधिकारियों द्वारा अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) चांपा को ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम को अवैध बताते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत बिर्रा में रामेश्वर दास पंत द्वारा चार दिवसीय वार्षिक अधिवेशन (चंगाई सभा) का आयोजन किया जा रहा है, जिसे अवैध रूप से संचालित बताया गया है। आरोप लगाया गया है कि कार्यक्रम में उपचार के नाम पर प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जाता है।

आवेदकों ने यह भी बताया कि इस विषय में पूर्व में भी आपत्ति जताई जा चुकी है, बावजूद इसके कार्यक्रम का पुनः आयोजन किया जा रहा है। साथ ही वर्ष 2023 में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एक नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में बिर्रा थाना में शिकायत दर्ज होने का भी उल्लेख ज्ञापन में किया गया है।

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि उक्त अधिवेशन पर तत्काल रोक लगाई जाए, जिससे क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे तथा ग्रामीण किसी प्रकार के प्रलोभन का शिकार न हों।

यह ज्ञापन 8 अप्रैल 2026 को सौंपा गया, जिसमें संबंधित संगठनों के पदाधिकारियों के हस्ताक्षर भी शामिल हैं। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button