महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: संपत्ति रजिस्ट्रेशन में महिलाओं को 50% तक छूट

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: संपत्ति रजिस्ट्रेशन में महिलाओं को 50% तक छूट

चांपा। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संपत्ति रजिस्ट्रेशन शुल्क में महिलाओं को 50% तक की छूट देने का निर्णय लिया गया है। इस पहल से महिलाओं को अपने नाम पर संपत्ति खरीदने में बड़ी राहत मिलेगी और उनके अधिकारों को मजबूती मिलेगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्षद पुष्पा अनीश सिंह ने बताया कि यह निर्णय महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता बढ़ेगी और परिवार में उनकी भागीदारी व निर्णय लेने की क्षमता को बल मिलेगा।

पार्षद पुष्पा अनीश सिंह ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए ठोस कदम उठा रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि उनके आत्मसम्मान और सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि अब अधिक से अधिक महिलाएं अपने नाम पर संपत्ति लेने के लिए प्रेरित होंगी, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है, जो “सशक्त नारी — सशक्त परिवार — सशक्त राष्ट्र” के संकल्प को और मजबूत करेगा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button