महिला आरक्षण पर कांग्रेस पर निशाना, भाजपा प्रवक्ता विकास शर्मा का बयान

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

महिला आरक्षण पर कांग्रेस पर निशाना, भाजपा प्रवक्ता विकास शर्मा का बयान

जांजगीर-चांपा। महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर सियासत तेज होती नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता विकास शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं को आरक्षण नहीं देने का “असल चेहरा” एक बार फिर सामने आ गया है।

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की बात करने वाली कांग्रेस जब अधिकार देने की बात आती है, तो पीछे हट जाती है, जो बेहद निंदनीय है। उनका आरोप है कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है और चुनाव के समय किए गए वादों से मुकर जाना उसकी पुरानी आदत रही है।

विकास शर्मा ने कहा कि महिलाओं के आरक्षण का विरोध करना देश की आधी आबादी का अपमान है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण लागू कर महिलाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य भाजपा ने किया था।

उन्होंने आगे कहा कि एक ओर भाजपा महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है, वहीं कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़ी नजर आती है। उन्होंने कांग्रेस से महिलाओं से माफी मांगने और अपनी “महिला विरोधी सोच” पर जवाब देने की मांग की।

अंत में उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की महिलाएं अब इस तरह की राजनीति को समझ चुकी हैं और आने वाले समय में इसका जवाब देंगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button