हज यात्रा पर रवाना हुए यात्रियों का सम्मान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दी शुभकामनाएं

हज यात्रा पर रवाना हुए यात्रियों का सम्मान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दी शुभकामनाएं

चांपा। चांपा नगर के मुस्लिम समाज से अब्दुल अजीज अशरफी, मो. सरफराज मेमन, मो. जुबेर मेमन एवं मो. अमीन मेमन अपने परिवार सहित पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर मस्जिद मोहल्ला स्थित मस्जिद परिसर में भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा एवं झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के बैनर तले सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हज यात्रियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की गई।

कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के वरिष्ठजन हाजी रफीक मेमन, हाजी खैरात रिजवी, हाजी सैफुद्दीन, भाजपा नेता सलीम मेमन, मो. अख्तर सौदागर, शाहिद कादरी, समसुद्दीन अंसारी, सऊदीन अंसारी एवं समीर मेमन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आज देश का युवा अपने समाज, संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जुड़कर सकारात्मक संदेश दे रहा है, जो पूरे विश्व के लिए मिसाल है। भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष जब्बल ने कहा कि हज यात्रा एक पवित्र एवं पाक यात्रा है, जिसमें शामिल होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि हज यात्रा शांति, भाईचारे एवं देश में सुख-शांति का संदेश देती है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत ने कहा कि आज का युवा अपनी धार्मिक जड़ों से जुड़ रहा है, जो समाज के लिए सुखद संकेत है। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन गिरीश मोदी ने किया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल चांपा के महामंत्री रामवल्लभ सोनी, गोपीचंद बरेठ, नरेंद्र ताम्रकार, मंगल चंद देवांगन, सुभाष शर्मा, मुकेश जायसवाल, रामू खूबवानी, दुर्गा पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने हज यात्रियों का सम्मान कर उनकी सफल एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button