प्लांट हादसे में एक और मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 21
सक्ती में वेदांता प्लांट हादसा: 36 झुलसे, 15 का इलाज जारी, प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

प्लांट हादसे में एक और मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 21
सक्ती में वेदांता प्लांट हादसा: 36 झुलसे, 15 का इलाज जारी, प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

सक्ती (छत्तीसगढ़)।
जिले में हुए वेदांता प्लांट हादसे ने एक और जान ले ली है। हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर किस्मत अली ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। मृतक मध्यप्रदेश के निवासी थे और रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

जानकारी के मुताबिक, इस भीषण हादसे में कुल 36 श्रमिक झुलसे थे, जिनमें से 15 घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

घटना के करीब 24 घंटे बाद उद्योग विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में प्लांट प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी में बॉयलर फट गया। चेतावनी संकेत मिलने के बावजूद काम नहीं रोका गया, वहीं मशीनों के रखरखाव और संचालन में भी बड़ी अनदेखी की गई।

इस मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए प्लांट प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया है। कंपनी के चेयरमैन Anil Agarwal समेत 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

प्रशासन द्वारा हादसे के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है, वहीं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं।

यह हादसा एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर रहा है और श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं सामने ला रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button