
मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर: “एक यूनिट रक्त, कई जिंदगियों की आस”
जांजगीर-चांपा।
मानव सेवा और एकता के संदेश के साथ 24 अप्रैल को जिला मुख्यालय में एक सराहनीय पहल की जा रही है। मानव एकता दिवस के अवसर पर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आम नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।
यह शिविर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि जिला अस्पताल जांजगीर में लगातार रक्त की कमी बनी रहती है, ऐसे में यह शिविर कई जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकता है।
शिविर का विवरण:
तिथि: 24 अप्रैल 2026
समय: सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक
स्थान: संत निरंकारी सत्संग भवन, गायत्री मंदिर के बाजू, जांजगीर
आयोजकों का कहना है कि एक यूनिट रक्त किसी के लिए नई जिंदगी बन सकता है। शिविर में स्वस्थ व्यक्ति भाग लेकर न सिर्फ समाज सेवा कर सकते हैं, बल्कि मानवता के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी भी सुनिश्चित कर सकते हैं।
संपर्क सूत्र:
संतोष खत्री – 7000452656
रवि सितलानी – 7354008505
अमन बजाज – 8878899995
कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे आगे आएं, रक्तदान करें और जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दें।
“रक्तदान करें, जीवन बचाएं – यही सच्ची मानव सेवा है।”




