डीबी गोल्ड कप 2026 का हुआ भव्य समापन, बबलू इलेवन रायगढ़ बनी विजेता

img 20260430 wa007335125030524403493 Console Corptech
प्रथम विजेता बनी बबलू xi रायगढ़ का मंच पर ट्रॉफी और ईमान की राशि देते प्रायोजक
img 20260430 wa00888507040977875207675 Console Corptech
द्वितीय स्थान पर बिलासपुर की स्टार xi
img 20260430 wa00875271001312888238637 Console Corptech
तृतीया स्थान पर चांपा के आदि xi  ट्रॉफी एवं इनाम राशि के चेक के साथ
img 20260430 0125478607969369822409308 Console Corptech
प्रायोजक गोपाल मित्तल खिलाड़ी को ट्राफी देते हुए
img 20260430 0112373719364000360483120 Console Corptech
प्रायोजक का सम्मान करते समिति के साथी
img 20260430 0110538128547305064814259 Console Corptech
प्रायोजकों का सम्मान करते समिति
img 20260430 0110067851837051231552860 Console Corptech
मुख्य प्रायोजक का समिति के लोगो ने किया सम्मान
img 20260430 0105453827487504095869066 Console Corptech
खिलाड़ी का टीशर्ट देकर सम्मान करते प्रायोजक योगेश अग्रवाल
img 20260430 0103587926950293898400859 Console Corptech
बेस्ट दर्शक का पुरस्कार देते  प्रायोजक प्रमोद कुर्रे
img 20260430 011943112140770855912824 Console Corptech
मेन ऑफ था मैच का पुरस्कार देने के बाद खिलाड़ी से बात करते हुए
img 20260430 0115173245369320290269733 Console Corptech
प्रायोजक रमेश कंसारी को प्रतीक चिन्ह देकर समिति के लोगो ने किया   सम्मान
img 20260430 0113475379129894739994481 Console Corptech
मैच के प्रायोजक योगेश अग्रवाल का स्मृति चिन्ह देकर  सम्मान करते हुए समिति के संदीप शर्मा एवं अनुराग चंद्रा

डीबी वेंचर्स गोल्ड कप चांपा 2026 का हुआ भव्य समापन, बबलू इलेवन रायगढ़ बनी विजेता

चांपा। भालेराव मैदान में आयोजित डीबी वेंचर्स गोल्ड कप चांपा 2026 फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन बुधवार रात सम्पन्न हुआ। लगभग दो सप्ताह तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

फाइनल मुकाबले में बबलू इलेवन रायगढ़ ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं, स्टार इलेवन बिलासपुर ने उपविजेता (द्वितीय स्थान) हासिल किया, जबकि आदि इलेवन चांपा तीसरे स्थान पर रही।

समापन समारोह के दौरान विजेता एवं उपविजेता टीमों को आयोजन समिति द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

साथ ही समिति द्वारा इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाने वाले सभी प्रायोजकों का सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।

इस टूर्नामेंट को लेकर समिति के सदस्य एवं इस टूर्नामेंट के प्रायोजक  जय थवाईत ने बताया कि ऐसे आयोजन होने के खिलाड़ियों ने खले के प्रति उत्साह बना रहता है। वही सांसद प्रतिनिधि योगेश अग्रवाल जो कि इस आयोजन में प्रायोजक की भूमिका निभाई उन्होंने इस टूर्नामेंट के लेकर बताया कि खेल और खिलाड़ियों का सम्मान करने के लिए मेरी छोटी सी सहभागिता निभाई है। और मेरा मानना है कि ऐसे ही आयोजनों के होते रहने से खिलाड़ियों और खेल का सम्मान बना रहेगा।

इस फ्लड लाइट टेनिस बॉल प्रतियोगिता ने न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि खेल के प्रति युवाओं में उत्साह भी बढ़ाया।

समापन के साथ ही डीबी गोल्ड कप 2026 ने खेल प्रेमियों को यादगार पल दिए और अगले वर्ष के आयोजन को लेकर उत्सुकता भी बढ़ा दी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button