




🚨 मड़वा के बसंतपुर में चक्काजाम, गौ माता की मौत पर आक्रोश 🚨
जांजगीर-चांपा। जिले के मुख्यालय से लगे ग्राम मड़वा के बसंतपुर में हुए सड़क हादसे में गौ माता की मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना से नाराज परिजन एवं गौ सेवकों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने घंटों तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व अमला मौके पर पहुंचा। चांपा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव और नायब तहसीलदार सृजल साहू ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद आखिरकार चक्काजाम समाप्त कराया गया।
फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोगों में अब भी नाराजगी बनी हुई है।




