न्यायिक लघु वेतन कर्मचारी संघ, जितेन्द्र को मिली जीत

जीत के बाद अपने साथियों के साथ जितेंद्र

– न्यायिक लघु वेतन कर्मचारी संघ, जितेन्द्र को मिली जीत

जांजगीर-चांपा। न्यायिक लघु वेतन कर्मचारी संघ, जांजगीर का चुनाव 12 जुलाई को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कर्मचारियों में अपने संघ के लिए नेतृत्व चुनने को में लेकर खासा उत्साह देखा गया। कुल 61 मतों में से 60 मत वैध घोषित किए गए, जबकि 1 मत को अमान्य (रिजेक्ट) कर दिया गया। इस चुनाव में दो प्रमुख उम्मीदवार मैदान में थे। जितेन्द्र कुमार और श्रीमती जीवन बाई। मतदान के बाद हुई मतगणना में जितेन्द्र कुमार ने 40 मतों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए जीत दर्ज की। वहीं जीवन बाई को 20 मत प्राप्त हुए। चुनाव बी परिणाम इस प्रकार रहे। इस विजय के बाद जितेन्द्र कुमार ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनेंगे और उनके निराकरण हेतु हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही संघ को और मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया। चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने हेतु चुनाव समिति द्वारा समुचित व्यवस्था की गई थी। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की सूचना नहीं। आपको बता दे कि जितेंद्र पूर्व में देश की आर्मी में अपनी सेवा दे चुके है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button