बलौदा में डिजिटल जनगणना 2027 को मिली रफ्तार, कई ब्लॉकों में 100% हाउस लिस्टिंग पूर्ण

बलौदा में डिजिटल जनगणना 2027 को मिली रफ्तार, कई ब्लॉकों में 100% हाउस लिस्टिंग पूर्ण

बलौदा:
भारत सरकार द्वारा संचालित डिजिटल जनगणना 2027 का कार्य तहसील क्षेत्र बलौदा में सुव्यवस्थित तरीके से प्रारंभ हो चुका है। इस महत्वपूर्ण अभियान के पहले चरण हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का कार्य तेजी से किया जा रहा है और शुरुआती चरण में ही कई ब्लॉकों में शत-प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है।

जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में तहसील स्तर पर फील्ड अमला लगातार गांवों का दौरा कर मकान सूचीकरण, सत्यापन और डेटा एंट्री का कार्य कर रहा है। प्रशासन द्वारा हर घंटे प्रगति की समीक्षा की जा रही है, ताकि किसी भी क्षेत्र में कार्य प्रभावित न हो। शुरुआती दौर में ही कई ब्लॉकों में 100% कार्य पूर्ण होना प्रशासन की सक्रियता और कर्मचारियों की मेहनत को दर्शाता है।

इसी क्रम में ग्राम औराईकला के HLB क्रमांक 0123 की प्रगणक श्रीमती किरण साहू एवं HLB क्रमांक 0125 के प्रगणक श्री राकेश कुमार यादव ने अपना मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण कर एक मिसाल पेश की है। प्रशासन ने इसे बेहतर कार्य संस्कृति का उदाहरण बताया है।

बलौदा तहसीलदार श्री टेकेंद्र नुरूटी ने कम समय में कार्य पूर्ण करने पर प्रगणकों एवं उनके सुपरवाइजर श्री राम मनोहर सोनी को बधाई दी। साथ ही HLB 015 नवापारा (ब) की प्रगणक श्रीमती जय विश्वकर्मा, सुपरवाइजर श्री पुरुषोत्तम कुमार सोनी तथा प्रगणक श्री अरविंद लहरें (HLB 0134 एवं 0137) को भी सराहा।

तहसील प्रशासन ने सभी सुपरवाइजरों से अपने प्रगणकों को प्रेरित कर शीघ्र कार्य पूर्ण कराने की अपील की है। साथ ही सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रतिदिन प्रगति दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कार्य में गति और पारदर्शिता बनी हुई है।

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन और जिला जनगणना अधिकारी संदीप ठाकुर के निर्देशन में बलौदा का राजस्व अमला लगातार क्षेत्र भ्रमण कर फील्ड स्तर पर मार्गदर्शन दे रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय दायित्व को सफल बनाने में सहयोग करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button