बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर जांजगीर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

ब्रेकिंग न्यूज़ – जांजगीर-चांपा



बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर जांजगीर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा द्वारा बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में कचहरी चौक, जांजगीर में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम जनता के साथ मिलकर मिठाई वितरण किया और फटाकों के साथ जीत का उल्लास मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का स्वागत किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व सांसद कमला पाटले, जिला महामंत्री नंदनी रजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, रजनी साहू, आशुतोष गोस्वामी, अमर सुल्तानिया, रेखा गढ़वाल, मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, अनिल शर्मा, विवेक सिंह, सुधीर झाझडिया, शिव चमन ठाकुर, मोतीलाल डहरिया, अजित गढ़वाल, रितेश अग्रवाल, सुशील सिंह, पुष्पेंद्र निर्मलकर, प्रेम थवाईत, देव गढ़वाल, रितेश राठौर, सोनू यादव, हरि सोनवानी, सुनील शर्मा, राकेश रुपवानी, सतीश शर्मा, दिनेश राठौर, उमा सोनी, सविता तिवारी, गोलू दुबे, प्रदीप राठौर, लालू साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने इस जीत को केंद्र व राज्य की विकासोन्मुख नीतियों की जीत बताते हुए आगामी चुनावों में भी इसी तरह जनता का विश्वास बनाये रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button