लछनपुर चौक में भीषण सड़क हादसा

img 20260514 wa06416214193245382181739 Console Corptech

लछनपुर चौक में भीषण सड़क हादसा

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech


दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम लछनपुर चौक में गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक चालक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक तेज गति से आ रही थीं, तभी लछनपुर चौक के पास अचानक नियंत्रण बिगड़ने से आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों के सामने के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल मानवता दिखाते हुए घायलों को सड़क से उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने लछनपुर चौक में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए चौक पर स्पीड ब्रेकर, संकेत बोर्ड और यातायात व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि लछनपुर चौक में आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। समय रहते सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाई गई तो भविष्य में बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button