पत्रकारवार्ता कर नोबेल वर्मा ने गिनाई बढ़ती महंगाई, कहा- भाजपा सरकार की नीतियों का असर

पत्रकारवार्ता कर नोबेल वर्मा ने गिनाई बढ़ती महंगाई, कहा- भाजपा सरकार की नीतियों का असर

जांजगीर-चांपा। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सर्किट हाउस जांजगीर में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश नेतृत्व से पहुंचे पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि और आम जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ भाजपा सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है।

पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में आम आदमी महंगाई से परेशान है। घरेलू जरूरतों के सामान से लेकर पेट्रोल-डीजल तक के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम जनता की कमर टूट चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेशों और नीतियों को देशहित के विपरीत बताते हुए कहा कि सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है।

पत्रकारवार्ता में मौजूद विधायक व्यास कश्यप ने भी किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में किसान आर्थिक संकट और खेती-किसानी से जुड़ी कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं। खाद, बीज और कृषि उपकरणों की कीमतों में बढ़ोतरी से किसानों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से किसानों को राहत देने और कृषि क्षेत्र में ठोस कदम उठाने की मांग की।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

वहीं पत्रकारवार्ता में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है, जिससे महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी।

इस बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, रमेश पैगवार, गिरधारी यादव, भगवान दास गढ़वाल, विधायक व्यास कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष राम विलास राठौर, शिशिर द्विवेदी, रफीक सिद्दीकी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने आगामी समय में जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज करने की बात भी कही।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button