नगर पंचायत चुनाव: वार्ड क्रमांक 5 में निर्दलीय प्रत्याशी अंजलि नवीन सराफ हुए विजयी

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

नगर पंचायत चुनाव: वार्ड क्रमांक 5 में निर्दलीय प्रत्याशी अंजलि नवीन सराफ हुए विजयी

बम्हनीडीह। नगर पंचायत चुनाव की मतगणना के बीच वार्ड क्रमांक 5 से निर्दलीय प्रत्याशी अंजलि नवीन सराफ ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए वार्ड पर कब्जा जमाया और जीत हासिल की।

नवीन सर्फ की जीत के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और जीत का जश्न मनाया। स्थानीय स्तर पर मजबूत जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर सक्रियता को उनकी जीत का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

नगर पंचायत चुनाव में इस बार भाजपा और कांग्रेस के साथ कई मजबूत निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में थे। वार्ड क्रमांक 5 के नतीजे ने यह साबित कर दिया है कि स्थानीय स्तर पर जनसमर्थन रखने वाले उम्मीदवार बड़े राजनीतिक दलों को भी कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

फिलहाल अन्य वार्डों की मतगणना जारी है और नगर पंचायत की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम लोगों की निगाहें भी आने वाले परिणामों पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button