चांपा से बड़ी खबर… दो माह की मासूम को छोड़ विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

img 20260619 wa08852953896297675833891 Console Corptech

दो माह की मासूम को छोड़ विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

चांपा। नगर के संजय नगर क्षेत्र में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां 24 वर्षीय विवाहिता भुनेश्वरी देवांगन, पति चंद्रिका देवांगन, ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार भुनेश्वरी देवांगन की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी। वह दो माह की एक बच्ची की मां थी। शुक्रवार को उसने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर चांपा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इस दुखद घटना ने एक बार फिर पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है, जहां एक दो माह की मासूम बच्ची अपनी मां के स्नेह से वंचित हो गई।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button