चाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर चांपा,देशभक्तिपुलिसबिलासपुरबैठकयातायातरायपुरसक्ती

सरस्वती शिशु मंदिर में लगी यातायात की पाठशाला, विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम

img 20260711 wa07533313405726413189652 Console Corptech
img 20260711 wa07494094610596626786135 Console Corptech
सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की गई यातायात की पाठशाला
img 20260711 wa07507801999214225161077 Console Corptech
पाठशाला में विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते निरक्षक सुभाष चौबे
img 20260711 wa07523465641041127148436 Console Corptech
पाठशाला में उपस्थित विद्यार्थी
img 20260711 wa07511512400013237042167 Console Corptech

सरस्वती शिशु मंदिर में लगी यातायात की पाठशाला, विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम

चांपा। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन, विशेषकर विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात विभाग द्वारा चांपा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में “यातायात की पाठशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सड़क पर सुरक्षित रहने और यातायात नियमों का पालन करने की विस्तृत जानकारी दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार के निर्देश पर यातायात से निरीक्षक सुभाष चौबे के नेतृत्व में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ट्रैफिक सिग्नलों का सम्मान करने, जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने जैसी महत्वपूर्ण बातें समझाई गईं। साथ ही दोपहिया वाहन पर तीन सवारी नहीं बैठाने, नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाले गंभीर परिणामों की भी जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय यातायात नियमों का पालन करना है। उन्हें प्रेरित किया गया कि वे स्वयं नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने माता-पिता, परिजनों और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। यातायात विभाग ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे घर से निकलते समय अपने अभिभावकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिए अवश्य प्रेरित करें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका यातायात अधिकारियों ने सरल भाषा में उत्तर दिया। साथ ही सड़क संकेतकों (ट्रैफिक साइन), दुर्घटना की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों और जिम्मेदार नागरिक के रूप में यातायात नियमों के पालन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर यातायात से निरीक्षक सुभाष चौबे, धर्मेंद्र तिवारी सहित यातायात विभाग से अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह जागरूकता अभियान यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार के निर्देशन में चलाया जा रहा है। विभाग ने बताया कि जिले के विभिन्न विद्यालयों में भी लगातार “यातायात की पाठशाला” का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button