सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के प्रयास से मिली 3 लाख रुपये की स्वीकृति

img 20260717 wa05527918683251001254250 Console Corptech
img 20260717 wa05531906839493341585882 Console Corptech

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के प्रयास से मिली 3 लाख रुपये की स्वीकृति

जांजगीर-चांपा। लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के प्रयासों से किडनी प्रत्यारोपण के लिए आर्थिक सहायता की मांग कर रहे मरीज अंशुल गोपाल को बड़ी राहत मिली है। प्रधानमंत्री सहायता कोष से उपचार हेतु 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

गौरतलब है कि सांसद कमलेश जांगड़े ने 4 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर किडनी रोग से पीड़ित अंशुल गोपाल के इलाज के लिए प्रधानमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया था। पत्र में बताया गया था कि मरीज का उपचार नई दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है तथा किडनी प्रत्यारोपण के लिए लगभग 5.85 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार इस खर्च को वहन करने में असमर्थ था।

सांसद के हस्तक्षेप और अनुशंसा के बाद प्रधानमंत्री सहायता कोष से 3 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत होने से मरीज और उसके परिवार को बड़ी राहत मिली है। इस सहायता से किडनी प्रत्यारोपण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि जरूरतमंदों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और वे क्षेत्र के प्रत्येक पात्र व्यक्ति की हरसंभव मदद के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button