कहीं आप भी तो नहीं जा रहे इस रास्ते? हो जाएं सावधान, जाम में फंस सकते हैं,,,

img 20260807 wa04965555870904298505017 Console Corptech
रस्ते में टूट कर गिर हुआ पेड़

कहीं आप भी तो नहीं जा रहे इस रास्ते? हो जाएं सावधान, जाम में फंस सकते हैं

चांपा। यदि आप चांपा नगर से गौरव पथ मार्ग होते हुए कुरदा या सिवनी की ओर जाने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। एम.एम.आर.पी.जी. कॉलेज के पास लगातार हो रही बारिश के कारण एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है।

पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिरने से मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया है। इस वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग रही है और लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

प्रशासन द्वारा पेड़ हटाने की कार्रवाई होने तक वाहन चालकों से अपील है कि वे इस मार्ग से जाने से बचें या वैकल्पिक रास्ते का उपयोग करें, ताकि अनावश्यक जाम और परेशानी से बचा जा सके।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button