
प्रतिभा शुक्ला का आकस्मिक निधन, तरबतरपुर में होगा अंतिम संस्कार
चांपा। शुक्ला परिवार में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब परिवार की सदस्य श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, धर्मपत्नी श्री जितेन्द्र शुक्ला का आज सुबह तखतपुर में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों में शोक व्याप्त है।
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला का अंतिम संस्कार तखतपुर में ही किया जाएगा।
वे चांपा निवासी मितेंद्र शुक्ला (वन विभाग कर्मचारी) की बड़ी भाभी थी
उनके निधन पर शुभचिंतकों एवं परिचितों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏🌹




