वायरल वीडियो पर टूटी नगर पालिका उपाध्यक्ष की चुप्पी, सामने आया बयान

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech



वायरल वीडियो पर टूटी नगर पालिका उपाध्यक्ष की चुप्पी, सामने आया बयान

अमरजीत सिंह खटकर ने आरोपों को बताया निराधार, कहा—विपक्षी दल कर रहे बदनाम करने की साजिश

चांपा। नगर पालिका चांपा के उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता अमरजीत सिंह खटकर को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बाद अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है। वायरल वीडियो को लेकर उन पर वर्तमान में चल रहे युवा कांग्रेस के चुनाव में एक प्रत्याशी के पक्ष में काम करने के आरोप लगाए जा रहे थे। मामले को लेकर भाजपा नेता अमरजीत सिंह खटकर ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और झूठा बताया है।

अमरजीत सिंह खटकर ने अपने बयान में कहा कि वे अपने वार्ड में लोगों से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान संयोगवश युवा कांग्रेस चुनाव में लगे कुछ लोग युवाओं से वोट मांगने वहां पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उसी दौरान वे उनसे बातचीत कर रहे थे, जिसका कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा वीडियो को गलत तरीके से प्रस्तुत कर उनके खिलाफ दुष्प्रचार करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के माध्यम से उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि वे भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा पूरी तरह कायम है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में लगातार संगठन और जनता के हित में कार्य करते आ रहे हैं।

नगर पालिका उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि वे अपने पद के माध्यम से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते उनके खिलाफ गलत वीडियो और भ्रामक बातें सोशल मीडिया पर वायरल कर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता सच्चाई से अवगत है और इस तरह के दुष्प्रचार से उनकी राजनीतिक एवं सामाजिक छवि को प्रभावित नहीं किया जा सकता।वायरल वीडियो पर टूटी नगर पालिका उपाध्यक्ष की चुप्पी, सामने आया बयान

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button