




🌿 पार्षद पुष्पा अनीश सिंह ने मोहल्ले की महिलाओं के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव
चांपा। हरियाली तीज के अवसर पर नगर के मोहल्ले में महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ तीज महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में पार्षद पुष्पा अनीश सिंह भी शामिल हुईं और मोहल्ले की माताओं एवं बहनों के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं।
इस दौरान महिलाओं ने मिलकर सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं परिवार की मंगलकामना की। तीज के अवसर पर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक माहौल में महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और उत्सव का आनंद लिया।
पार्षद पुष्पा अनीश सिंह ने कहा कि हरियाली तीज महिलाओं के लिए विशेष पर्व है, जो आपसी प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक खुशियों का संदेश देता है। मोहल्ले की महिलाओं के साथ इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं।




