


मड़वा विद्युत संयंत्र के सीनियर क्लब में
प्रज्जवलित किया गया ‘‘आशीर्वाद का दीया’’
जांजगीर चांपा। सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हो गया है। अभियान के अंतर्गत एक माह तक विभिन्न जनसेवा, जनजागरूकता एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस हेतु राज्य के ऊर्जा मंत्रालय से निर्देश जारी हुए हैं। इसी क्रम में अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह संयंत्र (एबीवीटीपीएस) मड़वा में सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन गुरूवार को ‘‘आशीर्वाद के दीयों’’ का प्रज्जवलन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत बलौदा के उपाध्यक्ष श्री शिशुपाल सिंह राजपूत, अध्यक्ष मुख्य अभियंता श्री रजनीश जांगड़े, विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री प्रभुदयाल जायसवाल, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्य ललित राम कुर्रे, अल्पसंख्यक मोर्चा चांपा इकाई के मंडल अध्यक्ष श्री सऊदीन अंसारी, लच्छनपुर के बूथ अध्यक्ष श्री रामनारायण केंवट, जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री जेवियर टोप्पो, जिला प्रशासन के अधिकारीगण, विद्युत संयंत्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा आशीर्वाद के दीयों को प्रज्जवलन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री रजनीश जांगड़े समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने एवं समाज व राष्ट्रहित में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही सभी ने सेवा, समर्पण, सुशासन एवं जनभागीदारी की भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान- 2026 को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री आरके नायक, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री आलोक लकरा, श्री आरएल ध्रुव, श्री एन. लकरा समेत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय वरिष्ठ कल्याण अधिकारी श्री राजेंद्र सिंह टेकाम द्वारा किया गया।




