


भाजपा नरियरा मंडल की मासिक बैठक एवं सेवा ज्योति कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा
जांजगीर चांपा। भारतीय जनता पार्टी नरियरा मंडल की मासिक बैठक एवं सेवा ज्योति कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को ग्राम झूलन पकरिया स्थित चंडी दाई मंदिर परिसर में आयोजित की गई।
बैठक में मंडल प्रभारी राम खूबवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों के साथ आगामी 7 अक्टूबर को होने वाले सेवा ज्योति कार्यक्रम की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों तथा कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मंडल प्रभारी राम खूबवानी , पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रसाद कश्यप, महामंत्री बलराम गोस्वामी मनीष सिंगसार्वा,शुभम चौबे, जितेंद्र कुमार कश्यप, परमेश्वर नायक, दिलीप कश्यप, रामकुमार वर्मा, ब्रजेश मिश्रा, सुरेश कुमार निर्मलकर, लक्ष्मीनारायण यादव, धनाराम कश्यप, दिल प्रसाद यादव, परमेश्वर कौशिक, सुनील कुमार महरा, कृष्ण कुमार वर्मा सहित अन्य मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




