चांपा से प्रधानमंत्री को भेजा गया धन्यवाद पत्र, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का जताया आभार

चांपा से प्रधानमंत्री को भेजा गया धन्यवाद पत्र, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का जताया आभार

जांजगीर-चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा के वार्ड क्रमांक 22 की पार्षद श्रीमती पुष्पा अनिलेश सिंह द्वारा भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi को एक पत्र भेजकर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लागू करने पर हृदय से धन्यवाद एवं बधाई प्रेषित की गई है।

पत्र में पार्षद ने इस कानून को ऐतिहासिक, क्रांतिकारी एवं युगांतरकारी बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों को सशक्त करने वाला कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय भारत के स्वर्णिम भविष्य की मजबूत नींव रखेगा।

उन्होंने आगे उल्लेख किया कि लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित करना देश की नारी शक्ति को नई पहचान और अवसर देगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

पत्र में यह भी कहा गया कि आज देश की महिलाएं नेतृत्व, अधिकार और अवसर प्राप्त कर आत्मनिर्भर एवं गौरवान्वित महसूस कर रही हैं, जो सरकार की नीतियों का परिणाम है। अंत में पार्षद ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए पुनः आभार व्यक्त करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button