इंजी. रवि पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

इंजी. रवि पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

जांजगीर-चांपा। दीपावली के पावन पर्व पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने जिले सहित समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा कि दीपावली का पर्व खुशियों, उमंग, उत्साह और प्रकाश का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि भगवान श्री गणेश और मां लक्ष्मी की कृपा सभी के परिवारों पर बनी रहे तथा प्रत्येक घर-आंगन सुख, समृद्धि और खुशहाली से रोशन हो।

उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर है। सभी लोग इस पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं और जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का दीप जलाएं।

अंत में उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button