जनता ने दिया आशीर्वाद तो फिर से होगा हसदेव लोक महोत्सव – राजेश अग्रवाल

image editor output image760525395 17387640804309139701983307114943 Console Corptech
img 20250205 wa00147840647674507770500 Console Corptech

फिर से होगा हसदेव लोक महोत्सव – राजेश अग्रवाल

राजेश अग्रवाल के पूर्व नगर पालिका के अध्यक्षीय कार्यकाल में चांपा में उनकी अनेकों उपलब्धियों में से एक हसदेव महोत्सव भी है, उनके द्वारा जांजगीर के जाजल्य देव लोकमहोत्सव की तर्ज पर चांपा नगर में भी भव्य हसदेव महोत्सव का आयोजन की शुरूआत की गई थी, जिसे आज भी नगर के लोग याद कर रहे हैं और पुनः हसदेव महोत्सव करवाने की इच्छा भी जाहिर कर रहे हैं।

img 20250205 wa0014545679599604678234 Console Corptech

व्यापार मेला, रोजगार मेला, स्थानीय कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शन का मौका, मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान, भव्य कवि सम्मेलन, बॉलीवुड सिंगर नाइट अनेक कार्यक्रमों से हसदेव महोत्सव चांपा नगर की एक अलग पहचान बन गया था।

बिना किसी सरकारी अनुदान के राजेश अग्रवाल ने चांपा के नागरिकों के सहयोग से हसदेव महोत्सव की शुरुआत की। विगत कई वर्षों से यह आयोजन के नहीं होने से चांपा की जनता हतोत्साहित महसूस कर रही है।


अतः लोगों के दिल के दर्द को समझते हुए राजेश अग्रवाल के द्वारा पुनः हसदेव महोत्सव को करवाने का वायदा चांपा की जनता से किया है, उनके द्वारा अपने संकल्प पत्र में हसदेव महोत्सव को प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक बताया गया है। अगर चांपा की जनता नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में उनका चुनाव करती है तो अगले माह में ही हसदेव महोत्सव करवाया जाएगा ऐसी घोषणा उन्होंने की है।

img 20250205 wa00137151724237935721439 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button