जशपुर में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: तपकरा थाने के दो आरक्षक गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जशपुर में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: तपकरा थाने के दो आरक्षक गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जशपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच गांजा तस्करी के मामले में दो पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी से महकमे में हड़कंप मच गया है। कोतवाली पुलिस ने तपकरा थाने में पदस्थ दो आरक्षकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 28/02/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि विवेकानंद कॉलोनी, जशपुर में किराये के मकान में रहने वाला रवि विश्वकर्मा अपने घर में भारी मात्रा में अवैध गांजा छिपाकर रखा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली की टीम ने दबिश दी। तलाशी के दौरान एक पेटी में रखे 24 पैकेट गांजा बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी रवि विश्वकर्मा ने बताया कि उक्त गांजा गोविंद उर्फ सुनील द्वारा पैसे के एवज में उसके घर में रखवाया गया था। मामले में थाना जशपुर में अपराध क्रमांक 74/26 धारा 20 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर रवि विश्वकर्मा और सुनील भगत को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

आगे की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि तपकरा थाने में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 581 धीरेंद्र मधुकर (पिता करताल सिंह, उम्र 37 वर्ष) और आरक्षक क्रमांक 392 अमित त्रिपाठी (पिता स्व. राजदेव त्रिपाठी, उम्र 35 वर्ष) गांजा तस्करी में संलिप्त थे और मिलकर काम कर रहे थे।

प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है। मामले की आगे की जांच जारी है।

जिले में लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से साफ है कि अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस शिकंजा कस रही है, वहीं पुलिस महकमे के भीतर शामिल लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button