जांजगीर-चांपा में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

जांजगीर-चांपा में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल स्थापना दिवस को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 6 अप्रैल 2026, सोमवार को यह दिवस जिलेभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा।

जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े के आवाहन पर भाजपा कार्यकर्ता इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। स्थापना दिवस की शुरुआत सुबह भाजपा कार्यालय जांजगीर में होगी, जहां सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

चांपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत ने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने भाजपा कार्यालय को “मंदिर” की संज्ञा देते हुए कार्यकर्ताओं से इसमें सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।

भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद चांपा मंडल के सभी बूथों पर संगठन के निर्देशानुसार कमल ध्वज फहराकर स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

इसी क्रम में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक गिरीश मोदी ने जानकारी दी कि झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में भी स्थानीय निवासियों के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संगठन की नीतियों एवं विकास कार्यों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं में स्थापना दिवस को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और जिलेभर में इसे व्यापक स्तर पर मनाने की तैयारी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button