जांजगीर-चांपा में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 चैन मशीनें सील

img 20260425 wa05539024120405603174672 Console Corptech
img 20260425 wa05559145803463298920315 Console Corptech
img 20260425 wa05524762105670023283827 Console Corptech
img 20260425 wa0554918487807815282874 Console Corptech

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 चैन मशीनें सील

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म रायपुर की उड़नदस्ता टीम और जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने 24 से 25 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

इस दौरान बम्हनीडीह, पीथमपुर, हाथनेवरा, केवा और नवापारा क्षेत्र के रेत घाटों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान 4 चैन मशीन (एक्सकैवेटर) अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त पाई गईं, जिन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही सील कर दिया गया।

बताया गया कि जब्त मशीनों में से 2 चैन मशीन ग्राम हाथनेवरा और 2 मशीनें ग्राम नवापारा क्षेत्र में पकड़ी गई हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दर्ज प्रकरणों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से रेत माफियाओं में हड़कंप की स्थिति है, वहीं प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि अवैध उत्खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button