चांपा राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

चांपा राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा

चांपा। जिले में अवैध उत्खनन और रेत के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार देर रात चांपा एसडीएम पवन कोसमा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत परिवहन कर रही कई गाड़ियों को पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई लगभग 5 गाड़ियों को जब्त कर थाना चांपा परिसर में खड़ा कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अचानक की गई, जिससे अवैध रेत परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे लोगों के बीच डर का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button