Bussinesspoliticalचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर चांपा,देशभक्तिबिलासपुरमानवतारायपुरशिक्षासक्ती

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में होगा कैरियर मार्गदर्शन एवं विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह

img 20260808 wa06896194981838045098964 Console Corptech

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में होगा कैरियर मार्गदर्शन एवं विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह

‘युवा संकल्प से विकल्प’ कार्यक्रम के तहत बम्हनीडीह में होगा आयोजन

बम्हनीडीह। विकासखंड बम्हनीडीह में विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर विकल्पों की जानकारी देने और प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से अक्टूबर-नवंबर में विकासखंड स्तरीय कैरियर मार्गदर्शन, क्विज प्रतियोगिता एवं विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ‘युवा संकल्प से विकल्प’ कार्यक्रम के तहत किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के वित्त मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस संबंध में बम्हनीडीह के विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सौजन्य भेंट कर कार्यक्रम सहित शिक्षा व्यवस्था को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने बीईओ के दायित्वों का कुशलतापूर्वक एवं बेहतर निर्वहन करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। चतुर्वेदी ने कहा कि मंत्री से मिले मार्गदर्शन एवं अनुभव से शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने तथा शैक्षणिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की प्रेरणा मिली है।

उन्होंने कहा कि वे सकारात्मक ऊर्जा और पूर्ण निष्ठा के साथ अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए संकल्पित हैं।

2014 में हुई थी ‘युवा संकल्प से विकल्प’ की शुरुआत

बीईओ बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि ‘युवा संकल्प से विकल्प’ कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2014 में तत्कालीन कलेक्टर ओपी चौधरी द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में की गई थी। इसके बाद पिछले 12 वर्षों से बम्हनीडीह ब्लॉक सहित जांजगीर-चांपा एवं सक्ती जिले में लगातार कैरियर मार्गदर्शन, क्विज प्रतियोगिता और विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में बम्हनीडीह विकासखंड में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम की रूपरेखा को जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा से मार्गदर्शन लेकर अंतिम रूप दिया जाएगा।

विशेषज्ञ देंगे कैरियर संबंधी मार्गदर्शन

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। वहीं विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों की जानकारी देने के लिए विशेषज्ञ कैरियर मार्गदर्शकों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

कार्यक्रम में केएन पटेल, जिला रोजगार अधिकारी रायपुर एवं प्रभारी नालंदा-तक्षशिला लाइब्रेरी रायपुर, तथा हिमांशु मिश्रा, उप संचालक डीपीआई सहित अन्य कैरियर मार्गदर्शकों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button