


NEET पेपर लीक मामले को लेकर जांजगीर-चांपा में युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
जांजगीर-चांपा। देशभर में चर्चा का विषय बने NEET पेपर लीक मामले को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कचहरी चौक में आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि NEET जैसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा में पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं से उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “छात्र विरोधी सरकार मुर्दाबाद”, “पेपर लीक बंद करो”, और “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” जैसे नारे लगाए। युवा कांग्रेस ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नैतिक आधार पर इस्तीफा दें।
जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक होना यह दर्शाता है कि परीक्षा प्रणाली में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो युवा कांग्रेस आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करेगी।
प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब पुतला दहन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प हो गई। वहीं आग बुझाने के लिए उपयोग किए गए फायर ड्राई केमिकल पाउडर के उड़ने से कुछ प्रदर्शनकारियों की आंखों में जलन की शिकायत हुई। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि स्थिति बाद में सामान्य हो गई।
इस प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में दिनेश शर्मा, भगवान दास गढ़ेवाल, रमेश पैगवार, अजीत सिंह राणा, रफीक सिद्धिकी, रामबिलास राठौर, सुनील साधवानी, लोकेश राठौर, कमल कका, भुनेश्वर केसरवानी, लाला जायसवाल, गोपाल गुलशन सोनी, पवन साहू, भास्कर गढ़ेवाल, सानिया जांगड़े, अतीक कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं युवा कांग्रेस की ओर से प्रदेश महासचिव गौरव सिंह, उपाध्यक्ष महेन्द्र कश्यप, भोलू मितेश यादव, प्रतीक सिंह, आकाश तिवारी, सौरभ सिंह, देवराज सिंह चंदेल, आकाश सिंह, संस्कार राठौर, शुभांकर सिंह, सूर्यकांत यादव, अंशु रजक, प्रदीप हंशराज, पवन आर्य, नितेश केशरवानी, ओमप्रकाश साहू, जय सेवायक, भावेश पाल, सागर पटेल, लाला चौहान डब्बू, राजू साहू, राकेश चंद्रा, नवीन खण्डेरकर, नागेश साहू, अखिलेश यादव, नरेंद्र सिंह जब्बल, दुस्यंत यादव, अविनाश राठौर, कुलदीप सिंह, दीपक श्रीवास, वैभव सिंह, प्रदीप खरसन, सन्नी साहू, सौमित्र सिंह, राकेश सिंह, बली कश्यप, सुरेश यादव, प्रीतम कौशिक, प्रशांत सिंह, राजू लसार, रामायण खरे, पवन देवांगन और राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी मौजूद रहे।




