ऑपरेशन सोनचिरैया का स्वच्छता मिशन जारी, कुलीपोटा में युवाओं ने चलाया सफाई अभियान

ऑपरेशन सोनचिरैया का स्वच्छता मिशन जारी, कुलीपोटा में युवाओं ने चलाया सफाई अभियान

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech


जांजगीर-चांपा। जिले में चल रहे ऑपरेशन सोनचिरैया के तहत रविवार को कुलीपोटा क्षेत्र में टाटा शोरूम के सामने स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में युवाओं की टीम ने मिलकर सड़क और आसपास के क्षेत्र में फैले कचरे को साफ किया तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर को साफ-सुथरा बनाना और नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। अभियान में शामिल युवाओं ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे कचरा इधर-उधर न फैलाएं और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।
स्वच्छता अभियान में पार्थ तिवारी, महेंद्र चौहान, निखिल कहरा, पिंटू यादव, किशोर कुमार खूंटे, विक्रमादित्य सिंह, आयु अग्रवाल, ओम सिंह, संस्कार पांडे, अनीश रत्नाकर, गौरव कटाक्वार, शुभम राठौर, ओम साहू और रितेश चौरसिया सहित कई युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन सोनचिरैया के तहत इससे पहले शहर के छह अलग-अलग स्थानों पर भी स्वच्छता अभियान चलाया जा चुका है और कुलीपोटा में आयोजित यह सातवां अभियान रहा। अभियान के दौरान टीम ने गांव के सरपंच से भी चर्चा की, जिस पर सरपंच ने गांव में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।
टीम के सदस्यों ने बताया कि 22 मार्च 2026 को शहर में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी और सामाजिक संगठन शामिल होकर शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में योगदान देंगे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button