





गैस सिलेंडर के दाम में भारी वृद्धि और कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ जांजगीर में कांग्रेस का हल्ला बोल
जांजगीर चांपा। 3 मई 2026: केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की साय सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं आसमान छूती मंहगाई के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा ने कचहरी चौक जांजगीर में विशाल प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने गैस सिलेंडर के दाम में हुई भारी वृद्धि को ‘जनता की जेब पर डकैती’ करार दिया।
महंगाई की मार से आम जनता त्रस्त
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि गैस सिलेंडर के दामों में 993 रुपए की बेतहाशा वृद्धि कर सरकार ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। “उज्ज्वला योजना” का ढोल पीटने वाली सरकार आज आम आदमी को धुएं में धकेल रही है। आज स्थिति यह है कि गरीब आदमी को चूल्हा जलाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार
जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है, जिसे कांग्रेस अब और बर्दाश्त नहीं करेगी।
रेहड़ी-पटरी वालों और आम जनता की बदहाली पर घेरा
जिला उपाध्यक्ष रफीक सिद्दीकी ने कहा कि केवल ईंधन ही नहीं, बल्कि तेल, दाल और अन्य रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतें भी नियंत्रण से बाहर हैं। मंहगाई की मार सबसे ज्यादा रेहड़ी-पटरी लगाने वाले छोटे दुकानदारों और दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ रही है।
साय सरकार पर साधा निशाना
साय सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश पैगवार ने कहा कि राज्य सरकार मंहगाई रोकने के बजाय केंद्र की विफल नीतियों का मौन समर्थन कर रही है।
चुप नहीं बैठेगी कांग्रेस
जिला महामंत्री विवेक सिसोदिया सहित कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी है कि यह प्रदर्शन तो मात्र एक शुरुआत है। यदि केंद्र और राज्य सरकार ने बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस नहीं लिया और मंहगाई पर लगाम नहीं लगाई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन करेंगे और गांव-गांव जाकर सरकार की विफलताओं का पर्दाफाश करेंगे।
विरोध प्रदर्शन में सेवादल जिलाध्यक्ष देव कुमार पाण्डेय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला, पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष संदीप यादव, पिछड़ा वर्ग विभाग जिलाध्यक्ष लोकेश राठौर, उपाध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, महामंत्री विवेक सिंह सिसोदिया, शिशिर द्विवेदी, प्रिंस शर्मा, राइस किंग खूंटे, चंद्रकुमार ओग्रे, ब्लॉक अध्यक्ष गण रामविलास राठौर, विजय प्रकाश तिवारी, सुनील साधवानी, योगेन्द्र प्रताप सिंह गौरव, हृशिकेश उपाध्याय, अमन अग्रवाल, प्रीतम कश्यप, मनोरमा पाटेकर, वर्षा सिंह, रेखा सोनवान, चंपा प्रधान, गीता केशव सोनी, सुखराम गढ़वाल, किशन आदित्य, पवन कश्यप, जमुना राठौर, राजा सिद्दीकी, विष्णु यादव, देवराज सिंह चंदेल, आकाश तिवारी, अमन तिवारी, अक्षय टेकाम, अनिल चौरसिया, अतीक कुरैशी सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।




