जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न



जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    जांजगीर-चांपा । जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन पीठासीन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री उज्जवल पोरवाल एवं सहायक पीठासीन अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री शशि कुमार चौधरी की उपस्थिति में जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के सभाकक्ष में किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए नियत समयावधि में एक ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुआ। नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा उपरांत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी एवं उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान पीठासीन अधिकारी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को  प्रमाण पत्र प्रदान किया।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech
img 20250305 wa00187057235405419011276 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button