



सीएसपीजीसीएल के तत्वाधान में चांपा में आयोजित हुआ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव
जांजगीर-चांपा।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के तत्वाधान में किया गया। यह कार्यक्रम चांपा नगर के भालेराव मैदान स्थित इनडोर हाल में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। आयोजन के दौरान अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, चांपा नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, बलौदा जनपद उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत, जिला महामंत्री उमा राठौर, मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, नगर पालिका उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह खटकर, वरिष्ठ नागरिक ग्यारसी मोदी,सलीम मेमन व गिरीश मोदी, व्यवसाई प्रकोष्ठ के राम खूबवानी तथा रितेश मोदी उपस्थित रहे।
सभा स्थल पर नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वक्ताओं ने छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा, ऊर्जा क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
रजत महोत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, विकास और जनकल्याण के संकल्प को सशक्त रूप से दोहराया गया।
कार्यक्रम में पीएम सूर्य घर योजना के लाभार्थी जितेंद्र पांडे ने भी अपना अनुभव साझा किया जिसके बाद विभाग द्वारा कुछ नियमित उपभोक्ताओं का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।




