नियमित योग से बढ़ती है शारीरिक व मानसिक कार्यक्षमता- शुक्ला

img 20250622 wa00234944883525195832915 Console Corptech
img 20250622 wa00229015297136557956480 Console Corptech
img 20250622 wa00211850739535845285564 Console Corptech



नियमित योग से बढ़ती है शारीरिक व मानसिक कार्यक्षमता- शुक्ला

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पॉवर कंपनी मुख्यालय में सामूहिक योग

रायपुर।  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ मुख्यालय डंगनिया रायपुर में योग महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह सैकड़ों कर्मियों ने सामूहिक योग अभ्यास का किया। पूरे प्रोग्राम की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की गई, जिसका फायदा फील्ड में पदस्थ पावर कंपनी के कर्मचारियों अधिकारियों पेंशनरों के अलावा आम जनता ने भी उठाया। अब सभी के लिए पूरे वर्ष निशुल्क ऑनलाइन योग की व्यवस्था भी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से की जा रही है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, आज पूरे विश्व में योग को अपनाया जा रहा है।
योग अभ्यास से शारीरिक और मानसिक विकास होती है। स्वस्थ जीवनशैली के लिये योग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिये, इससे मन प्रसन्न रहता है और कार्यक्षमता भी बढ़ती है। आज हमें अच्छे तरीके से योग की प्रक्रिया बताई गई है, इसे नियमित करने से ही लाभ मिलेगा।


पॉवर कंपनी के भार प्रेषण केंद्र में योग की व्यवस्था की गई, इंटरनेशनल योग विशेषज्ञ डॉ़. आनंद भारतीय ने योग प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया। उन्होंने वर्तमान तनावमुक्त रहने एवं बीमारियों से निदान के लिए भी योग अभ्यास कराये। उनके साथ योग प्रशिक्षक पलाश चंद्राकर एवं प्रदीप सिन्हा सहायक के रूप में उपस्थित थे। अतिरिक्त मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्री विनोद अग्रवाल ने कहा कि भारत में पांच हजार साल पहले से योग की शुरूआत हुई। महर्षि पंतजलि ने योग दर्शन के जरिये इसे सूत्रित किया। आज पूरी दुनिया में योग भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि जितने भी “डे” जैसे फादर्स डे, मदर्स दे आदि हम मनाते हैं, उसमें केवल इंटरनेशनल योग दिवस ऐसा है जो विशुद्ध भारतीय है, अतः हमारा दायित्व है कि हम स्वयं अपनी पुरातन परंपराओं की कद्र करते हुए  नियमित योगाभ्यास करें, तभी तो अगली पीढ़ियां इस पर गर्व कर सकेंगी।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल ने शीर्षासन की प्रस्तुति की।

योग प्रशिक्षण में पॉवर कंपनी के कार्यपालक निदेशक सर्वश्री एमएस चौहान, केएस मनोठिया, सीएमओ डॉ. एचएल पंचारी सहित सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता पीएन सिंह, अविनाश सोनेकर, पीके जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) गोविन्द पटेल ने किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button