कांग्रेस पार्टी ने अंतिम दिन समर्थन रैली निकालकर भरा नामांकन

चांपा।  मतदान के पर्व को लेकर जनता ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में प्रत्याशियों का साथ देकर भव्य नामांकन रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया।  सुबह 10 बजे के करीब नगर के मां बमलेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर कांग्रेस प्रत्याशी राजेश अग्रवाल और समस्त पार्षद प्रत्याशियों ने लोगों से अपने पक्ष में समर्थन मांग नामांकन रैली का शुभारंभ किया। कांग्रेस प्रत्याशी राजेश अग्रवाल और समस्त पार्षद प्रत्याशी सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भव्य रैली निकाल नगर के मतदाताओं से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट देने अपील करते नजर आए। नामांकन रैली में विधायक व्यास कश्यप के साथ जिला समिति के सदस्य भी शामिल होकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए थे।

गाजे बाजे के साथ निकली समर्थन रैली मां बम्लेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्ग से हटवारा चौक, राधा कृष्ण मंदिर, डोंगाघाट मंदिर में माथा टेक कर, सिद्धि विनायक मंदिर, मोदी चौक, गौशाला से पोस्ट ऑफिस, थाना चौक, लायंस चौक, बरपाली चौक, गुरुद्वारा रोड होते हुए तहसील परिसर पहुंची। इसी बीच रैली में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। समर्थन रैली में नगर के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होकर रैली को सफल बनाया।

कांग्रेस को रैली लेकर तहसील पहुंचे सभी प्रत्याशियों में से अध्यक्ष प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने बताया की पूर्व में मैने कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष रहते हुए नगर में विकास की गंगा बहा दी थी वैसा ही निरंतर जारी रहेगा और तो और नगर में हसदेव महोत्सव एवं उद्योगिक मेला का आयोजन कर नगर को भव्यता विकास की पथ पर अग्रसर रखूंगा और यह सब जनता के सहयोग से ही संभव है। इसलिए इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करते हुए जीत दिलाने की लिए जनता से अपील की है ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button