


बंगाल जीत की खुशी में चांपा में बंटी रसगुल्ले, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
चांपा:
बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के उपलक्ष्य में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ एवं महाराजा सीता राम गुहा के नेतृत्व में चांपा नगर में मिठाई वितरण कर जश्न मनाया गया। इस दौरान बंगाल की प्रसिद्ध मिठाई रसगुल्ला और झालमुड़ी का वितरण कर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के साथ खुशी साझा की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत आम जनता की जीत है, जिन्होंने तानाशाही रवैये के खिलाफ मतदान किया। बंगाल की यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती और मतदाताओं की निडर भागीदारी का प्रतीक है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीचंद देवांगन, पूर्व जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष जब्बल, जिला मंत्री गणेश श्रीवास सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
साथ ही कार्यक्रम में गिरीश मोदी, संतोष थवाईत, सलीम मेमन, राजन गुप्ता, महाराजा सीता राम गुहा, विद्याभूषण गोपाल, मुकेश जायसवाल, भवानी गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष लव देवांगन, आकाश भोजवानी, विकास सोनी, सत्यप्रकाश सोनी, देवव्रत देवांगन, विक्रांत बघेल, संत सोनत, हितेश राज, संतोष देवांगन, सूर्यप्रकाश कंसारी, अखिलेश पांडे सहित भाजपा नगर मंडल चांपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर के नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण के साथ किया गया, जहां सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए जीत की खुशी मनाई।



