नगर पंचायत चुनाव: दूसरे राउंड की मतगणना पूरी, अध्यक्ष पद पर भाजपा 537 मतों से आगे

नगर पंचायत चुनाव: दूसरे राउंड की मतगणना पूरी, अध्यक्ष पद पर भाजपा 537 मतों से आगे
बम्हनीडीह। नगर पंचायत चुनाव की मतगणना के दूसरे राउंड के परिणाम सामने आने के बाद राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है। पार्षद पद के लिए वार्ड क्रमांक 6 से 10 तक की मतगणना पूरी हो चुकी है, वहीं अध्यक्ष पद की दौड़ में भी भाजपा प्रत्याशी ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी कुल 537 मतों से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में मिली बढ़त के बाद दूसरे राउंड में भी भाजपा ने अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी है।
दूसरे राउंड में वार्ड क्रमांक 6, 7 एवं 10 में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि वार्ड क्रमांक 8 और 9 में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे। इसके साथ ही अब तक घोषित 10 वार्डों के परिणामों में भाजपा सबसे आगे दिखाई दे रही है।
अब तक की वार्डवार स्थिति
वार्ड 1 – कांग्रेस
वार्ड 2 – भाजपा
वार्ड 4 – भाजपा
वार्ड 5 – निर्दलीय (नवीन सर्फ)
वार्ड 6 – भाजपा
वार्ड 7 – भाजपा
वार्ड 8 – कांग्रेस
वार्ड 9 – कांग्रेस
वार्ड 10 – भाजपा
वार्ड 3 – भाजपा
10 वार्डों के बाद दलवार स्थिति
दूसरे राउंड की मतगणना के बाद पार्षद पद की स्थिति।
दलवार स्थिति
दल
जीते वार्ड
भाजपा
6
कांग्रेस
3
निर्दलीय
1
मतगणना का कार्य अभी जारी है। अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी की 537 मतों की बढ़त ने पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है, वहीं कांग्रेस समर्थकों की निगाहें आगामी राउंड की मतगणना पर टिकी हुई हैं। नगर पंचायत की सत्ता किसके हाथों में जाएगी, इसका फैसला शेष परिणाम आने के बाद स्पष्ट होगा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button