खुशबू देवांगन ने रचा इतिहास, 12वीं बोर्ड में 96.40% अंक के साथ टॉप-10 मेरिट सूची में बनाई जगह

खुशबू देवांगन ने रचा इतिहास, 12वीं बोर्ड में 96.40% अंक के साथ टॉप-10 मेरिट सूची में बनाई जगह

जांजगीर-चांपा। प्रदेश में आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होते ही मेधावी विद्यार्थियों की सूची भी सामने आ गई है। इसी कड़ी में चांपा नगर की होनहार छात्रा खुशबू देवांगन (पिता – महेंद्र देवांगन) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12वीं बोर्ड परीक्षा में 96.40 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

खुशबू की इस बड़ी सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। परिणाम घोषित होते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

बताया जा रहा है कि खुशबू शुरू से ही पढ़ाई में प्रतिभाशाली रही हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, चांपा में हुई, जहां से उन्होंने अपनी मजबूत शैक्षणिक नींव तैयार की।

इस उपलब्धि पर खुशबू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-के साथ अपने मामा और विद्यालय के शिक्षकों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। वहीं, उनके पिता महेंद्र देवांगन ने भी अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

सरस्वती शिशु मंदिर के उपाध्यक्ष नन्द कुमार देवांगन ने भी उनके घर पहुंचकर उनको बधाई दी है।

खुशबू की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जांजगीर-चांपा जिले का नाम रोशन किया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button