इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल कर 70 हजार की मांग, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech



जांजगीर-चांपा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल कर 70 हजार रुपये की मांग करने वाले मुख्य आरोपी को सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पूर्व में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में नैला चौकी प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार कंवर के नेतृत्व में गठित टीम ने बिहार राज्य के रोहतास जिले के ग्राम चूरेसर में दबिश देकर आरोपी अकबर खान को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने सिटी कोतवाली जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से अकबर खान से हुई थी। आरोपी ने दोस्ती बढ़ाकर जांजगीर आकर युवती को झांसे में लिया और उसके फोटो-वीडियो बना लिए। बाद में आरोपी ने इन्हें इंस्टाग्राम पर वायरल करना शुरू कर दिया तथा फोटो-वीडियो हटाने के एवज में 70 हजार रुपये की मांग करने लगा।

लगातार ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने पुलिस से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद से इंस्टाग्राम आईडी की तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान पूर्व में दो स्थानीय आरोपी प्रेम कुमार सूर्यवंशी और शिवम भवानी को गिरफ्तार किया गया था।

मुख्य आरोपी अकबर खान की लोकेशन बिहार में मिलने पर पुलिस टीम तत्काल वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

अकबर खान (20 वर्ष), निवासी ग्राम चूरेसर, थाना अमझोर, जिला रोहतास (बिहार)


पूर्व में गिरफ्तार आरोपी

प्रेम कुमार सूर्यवंशी (21 वर्ष), निवासी पाली भाठापारा, जांजगीर

शिवम भवानी (19 वर्ष), निवासी स्कूल पारा, पाली, जांजगीर


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, निरीक्षक रंजीत कुमार कंवर, एएसआई अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद राठौर एवं आरक्षक लीला राम साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button