विधायक व्यास कश्यप ने किया सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के कैलेंडर का विमोचन, कर्मचारी भवन के लिए भूमि की मांग

img 20260219 163726295542494980601164 Console Corptech
img 20260219 1624121957440039655222739 Console Corptech

विधायक व्यास कश्यप ने किया सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के कैलेंडर का विमोचन, कर्मचारी भवन के लिए भूमि की मांग

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला जांजगीर-चांपा द्वारा वर्ष 2026 का वार्षिक कैलेंडर का विमोचन क्षेत्रीय विधायक व्यास कश्यप के करकमलों से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सहायक शिक्षक संघ के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने विधायक के समक्ष कर्मचारी भवन के निर्माण हेतु उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारी भवन बनने से शिक्षकों एवं कर्मचारियों की बैठक, प्रशिक्षण एवं संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी।

कार्यक्रम में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर, जिलाध्यक्ष हरीश गोपाल, जिला सचिव दिनेश तिवारी, विवेक राठौर, प्रमित सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर आदित्य, धीरेन्द्र राठौर, धनसाय साहू, हरनारायण यादव, रामाधार यादव, संजय यादव, संतोष चौरागारे, दीपक यादव सहित बड़ी संख्या में सहायक शिक्षक संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

विधायक व्यास कश्यप ने संगठन की मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन देते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button