भोजपुर स्कूल में लगातार चोरी, तीसरी बार वारदात से दहशत

भोजपुर स्कूल में लगातार चोरी, तीसरी बार वारदात से दहशत

चांपा। नगर के भोजपुर स्थित शासकीय स्कूल में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने स्कूल प्रबंधन और क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। वार्ड पार्षद के अनुसार, स्कूल में बार-बार चोरी की वारदात होने के बावजूद स्थानीय स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

पार्षद अशोक देवनागन का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने पर आवेदन तो ले लिया जाता है, लेकिन प्रभावी जांच या कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। यही कारण है कि शुक्रवार को तीसरी बार अज्ञात चोरों ने स्कूल को निशाना बनाया।

इस बार चोरों ने बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर/डीवीडी सिस्टम, वाई-फाई उपकरण, प्रोजेक्टर सहित अन्य कीमती सामान पार कर दिए। लगातार हो रही चोरी से स्कूल प्रबंधन में आक्रोश है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो शासकीय संस्थानों की सुरक्षा पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा हो जाएगा।

फिलहाल पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। क्षेत्रवासियों ने जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी और स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button