चांपा: भैंसा बाजार घाट में युवक की लाश मिलने से सनसनी

चांपा: भैंसा बाजार घाट में युवक की लाश मिलने से सनसनी

चांपा। शहर के पुराना कॉलेज क्षेत्र के पास स्थित भैंसा बाजार घाट में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना भैंसा बाजार के पीछे घाट क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां स्थानीय लोगों ने पानी में एक शव देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और प्रारंभिक जांच शुरू की। मृतक की पहचान राजू यादव के रूप में की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

पुलिस द्वारा शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। यह दुर्घटना है, आत्महत्या या कोई अन्य कारण—इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू पर जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button